ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / bihar / samastipur-news / Bihar News: पहली पत्नी के रहते बिहार पुलिस चालक ने की दूसरी शादी,...

Bihar News: पहली पत्नी के रहते बिहार पुलिस चालक ने की दूसरी शादी, दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

Bihar News: सहरसा में बिहार पुलिस चालक मनोरथ कुमार पर पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा है। महिला थाने में FIR हुई दर्ज, जांच शुरू।

16-Jun-2025 09:58 AM

By First Bihar

Bihar News: सहरसा में बिहार पुलिस के चालक मनोरथ कुमार पर पहली पत्नी के रहते हुए 25 लाख रुपये दहेज लेकर दूसरी शादी करने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर सहरसा महिला थाने में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मनोरथ शेखपुरा जिले में चालक के पद पर कार्यरत है।


नवहट्टा थाना क्षेत्र निवासी मनोरथ कुमार की शादी 10 जून 2021 को पीड़िता से हुई थी। शादी में पीड़िता के पिता ने 21.51 लाख रुपये नकद, आभूषण, फर्नीचर और अन्य सामान दहेज में दिए। शादी के एक महीने बाद पीड़िता मायके चली गई। फरवरी 2022 में मनोरथ का चयन बिहार पुलिस में चालक के रूप में हुआ और वह वर्तमान में शेखपुरा के बरबीघा में तैनात है।


पीड़िता ने बताया है कि नौकरी मिलने के बाद मनोरथ का व्यवहार बदल गया। वह और उसके परिजन 25 लाख रुपये नकद और दो कट्ठा जमीन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता के पिता ने एक कट्ठा जमीन बेटी के नाम कर दी, लेकिन इसके बाद भी दहेज की मांग जारी रही।


24 जून 2024 को ससुराल में मनोरथ ने पीड़िता पर केरोसिन छिड़ककर मारपीट की और उसे घर से निकाल देने की धमकी तक दी। फिर पीड़िता ने अपने भाई को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद मायके वाले उसे घर ले आए। इसके बाद मनोरथ ने 7 मार्च 2025 को दरभंगा के एक मंदिर में दूसरी शादी कर ली।


पीड़िता की शिकायत पर सहरसा महिला थाने में मनोरथ कुमार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दूसरी शादी करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला थानाध्यक्ष सुजाता रानी ने बताया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 


रिपोर्ट: रितेश