बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
10-Aug-2025 07:24 AM
By First Bihar
Bihar News: सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के बिसनपुर गांव में मंज़य साह के घर में शनिवार देर रात चोरी की बड़ी घटना हुई है। तीन चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के जेवरात व नकदी चुरा ली। इस चोरी के दौरान मंज़य साह की बेटी की शादी के सभी जेवर भी चुरा लिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, चोरी के ही क्रम में चोरों में से एक नासो मियां मोबाइल लेकर भाग रहा था, तभी मंज़य साह की बड़ी पुत्री जाग गई और उसका पैर पकड़कर शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार और ग्रामीण जाग गए। दो चोर, भोपन कुमार साह और नारद साह जेवरात और नकदी से भरा बैग लेकर अंधेरे में फरार हो गए, जबकि ग्रामीणों ने नासो मियां को पकड़ लिया। हाथापाई के दौरान नासो ने मंज़य साह पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस की देरी से नाराज ग्रामीणों ने थाने की गाड़ी को घेर लिया, जिसके बाद फिर मुखिया अरुण कुमार ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया। पकड़े गए चोर नासो मियां ने पूछताछ में अपने दो साथियों, भोपन और नारद के नाम उजागर किए हैं। पुलिस ने घायल मंज़य साह को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चोरों की तलाश में छापेमारी चल रही है। इस घटना से मंज़य साह की बेटी और परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई और फरार चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
रिपोर्टर: रितेश
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...