Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान
25-Dec-2025 07:00 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: समस्तीपुर के खानपुर थाना के शादीपुर गांव में बुधवार की शाम अपराधियों ने अंधाधूंध फायरिंग कर बीजेपी नेता रूपक सहनी की सरेआम हत्या कर दी थी। इस घटना ने पूरे बिहार की सियासत को गरमा कर रख दिया है। इलाके के लोग गृह मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डबल इंजन की सरकार से सवाल कर रहे हैं।
मृतक के भाई ने आरोप है कि उसके भाई रूपक को पहले से इलाके के ही शराब माफिया हत्या की धमकी दे रहा था। इस बात की शिकायत उन्होंने खानपुर थाना प्रभारी से लेकर डीएसपी और एसपी तक कर चुके थे लेकिन आरोपी इतने दबंग और रसूखदार थे कि उसपर कोई कारवाई नहीं हुई और आखिरकार रूपक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
अब इस हत्याकांड में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि जिस समय हत्यारे रूपक के दुकान पर पहुंचे थे तो रूपक ने अपना मोबाइल कैमरा ऑन कर लिया था। जिसमें हत्यारे के साथ उसकी बकझक से लेकर गोली मारने तक की वीडियो कैद हो गई है।
इसी में अपराधी सोनु चौधरी और मोनू चौधरी दोनों द्वारा हत्या की बात कही जा रही है ।हालांकि इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। आप भी देखिए इस दिल दहला देने वाला वीडियो जिसे देखकर किसी के भी रूह कांप जाएगा। साथ ही यह वीडियो डबल इंजन की सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है।