BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
08-Jan-2025 09:03 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: शराब की सूचना मिलते ही सहरसा पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची। इस दौरान स्कॉर्पियों पर बैठे धंधेबाज ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाने की पुलिस ने स्कार्पियो को जब्त किया जिसमें रखे कई ब्रांड के अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया। इस दौरान शराब तस्कर और वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर थाना में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया किया सोनवर्षा राज थाना के द्वारा मंगलवार की शाम सिमरी बख्तियारपुर थाना को सूचना मिली कि एक उजला रंग का स्कॉर्पियो में दो व्यक्ति अवैध हथियार लेकर तेजी से सोनवर्षा राज से सिमरीबख्तियारपुर की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन उपरांत सिमरी बख्तियारपुर थाना के दारोगा सुधीर कुमार एवं बालदेव राम को छापेमारी करने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा रंगीनियां चौक के समीप सोनवर्षा राज की ओर से आ रही स्कॉर्पियो को टार्च जलाकर रुकने का इशारा किया गया तो स्कॉर्पियो चालक ने पुलिस को कुचलने के मंशा से तेजी से गाड़ी लेकर भागने लगा।
जिसके बाद पुलिस के द्वारा स्कॉर्पियो का पीछा किया गया तो स्कॉर्पियो चालक ने कभी घोरदौर, कभी बनमा ईटहरी सहित कई गांव होते हुए भागने का कोशिश की। लेकिन पुलिस द्वारा लगातार उसका पीछा किया जाता रहा। इस दौरान अचानक स्कार्पियो में बैठे एक व्यक्ति द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दिया गया। जिसके बाद जबाबी कार्रवाई में पुलिस के द्वारा फायरिंग किया गया। जैसे ही पुलिस द्वारा फायरिंग की गई तो शराब तस्कर ने सोनवर्षा राज-सिमरीबख्तियारपुर एनएच 107 सड़क मार्ग के पहाड़पुर बाजार के समीप कब्रिस्तान के समीप शराब तस्कर व वाहन चालक मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
हालांकि पुलिस ने काफी दूर तक भाग रहे शराब तस्कर और वाहन चालक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन दोनों व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। जिसके बाद पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो की तलासी ली गई तो उसमें से अलग अलग ब्रांड के 375 एमएल का कुल 24 कार्टन अंग्रेजी शराब और गाड़ी पर लगा नंबर प्लेट के अलावा दो अन्य नंबर प्लेट बरामद किया गया। इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि उक्त पूरे मामले में सिमरी बख्तियारपुर थाना में केस दर्ज किया गया है और फरार शराब तस्कर व चालक की पहचान की जा रही है।