ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / bihar / saharsa / अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, दुकान पर सामान खरीद रही...

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, दुकान पर सामान खरीद रही दो बच्चियों को अपनी चपेट में लिया

01-Jan-2025 10:42 PM

By First Bihar

SAHARSA: खबर सहरसा से है जहां जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीबाग - सोनवर्षाराज एनएच 107 सड़क मार्ग के पंजाब नेशनल बैंक के समीप अनियंत्रित सेफ्टी टैंक ट्रैक्टर ने पंजाब नेशनल बैंक के सामने खड़ी एक ऑटो को सीधी टक्कर मार दिया। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक के समीप एक दुकान पर सामान खरीद रही दो बच्ची उसके चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। 


घायल बच्चियों को इलाज के लिए आनन-फानन में सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चियों की स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। 


जख्मी बच्चियों की पहचान बनमा इटहरी प्रखंड के पहलाम गांव निवासी दिलीप पासवान की 12 वर्षीय पुत्री पायल कुमारी और 8 वर्षीय गुड्डी कुमारी  के रूप में की गई। जख्मी बच्चियों की स्थिति फिलहाल चिंताजनक बताई जा रही है। 


जख्मी बच्चियों के परिजनों ने बताया कि दोनों बच्ची पंजाब नेशनल बैंक के समीप एक दुकान पर सामान खरीद रही थी। इसी दौरान रानीबाग रेलवे फाटक की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित एक सेफ्टी टैंक ने दुकान के आगे खड़ी बच्ची को रौंदते हुए पंजाब नेशनल बैंक के सामने खड़ी एक आटो को सीधी टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सेफ्टी टैंक वाहन एक बाईक को क्षतिग्रस्त करते हुए ऑटो के ऊपर चढ़ गई। 


गनीमत रही की ऑटो पर कोई यात्री सवार नहीं थे। दुर्घटना के बाद सेफ्टी टैंक वाहन के चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। वहीं घटना के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया जाता है कि अगर ट्रैक्टर ऑटो से नहीं टकराती तो कई व्यक्तियों की जान जा सकती थी। इधर घटना की सूचना पर पहुंचे 112 पीसीआर टीम ने सेफ्टी टैंक वाहन और क्षतिग्रस्त ऑटो सहित एक बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।