BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
03-Feb-2025 08:07 PM
By RITESH HUNNY
saharsa news: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की दरियादिली के चर्चे अक्सर होते हैं। लोग उन्हें गरीबों का मसीहा और फरिश्ता भी कहकर बुलाते हैं। एक बार फिर से सोनू सूद चर्चा में बने हुए हैं। इस बार बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले सिकंदर से किये वायदे को लेकर वो चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल दिल्ली के इंडिया गेट पर साइकिल पर पॉपकॉर्न और कैंडी बेचकर सिकंदर बिहार में रह रहे अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।
दरअसल, सोनू सूद इन दिनों अपनी फिल्म फतेह की शूटिंग दिल्ली में कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान जब उन्होंने सिकंदर को साईकिल पर सामान बेचते देखा तो अपने आप को रोक नहीं पाए। वह तुरंत सिकंदर के पास पहुंचे और उनसे बातचीत शुरू की। सोनू सूद ने पहले सिकंदर से उनका परिचय जाना, फिर उनके परिवार की स्थिति के बारे में पूछा। बातचीत के दौरान सिकंदर ने बताया कि वह अपने तीन बेटों को अच्छे स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा। यह सुनकर सोनू सूद ने सिकंदर को आश्वासन दिया कि उनके बच्चों की पढ़ाई की चिंता अब उन्हें करने की जरूरत नहीं है। इस वादे को सुनकर सिकंदर खुशी से झूम उठे।
इस मुलाकात का वीडियो सोनू सूद ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर भी साझा किया। वीडियो सामने आते ही यह वायरल हो गया और सोनू सूद की दरियादिली की फिर से चर्चा होने लगी। लोग सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें गरीबों का मसीहा बता रहे हैं। बता दें कि मो. सिकंदर दिल्ली के इंडिया गेट सहित अन्य स्थानों पर साइकिल पर पॉपकॉर्न और अन्य खाद्य सामग्री बेचते हैं। अपनी मेहनत से कमाए गए पैसों से वह अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
परिवार से दूर रहकर वह कड़ी मेहनत कर रहे थे, लेकिन बच्चों की पढ़ाई की चिंता उन्हें हमेशा सताती थी। अब सोनू सूद के सहयोग से उनके सपनों को नई उड़ान मिली है। सोनू सूद पहले भी जरूरतमंदों की मदद के लिए जाने जाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने प्रवासी मजदूरों की मदद की थी, जिसके बाद से लोग उन्हें गरीबों का मसीहा मानने लगे। अब एक बार फिर उन्होंने सिकंदर के बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाकर यह साबित कर दिया कि वह सच में इंसानियत के मिसाल हैं।