ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / bihar / saharsa-news / SAHARSA: रुई गोदाम की आड़ में चल रहा था शराब का गोरखधंधा, आग...

SAHARSA: रुई गोदाम की आड़ में चल रहा था शराब का गोरखधंधा, आग लगने के बाद खुला राज

पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में लोग शराब तस्करी के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। जिसका पता पुलिस को नहीं हो पाती है। सहरसा में रूई के गोदाम की आड़ में अवैध शराब का कारोबार चलता था लेकिन किसी को जानकारी नहीं थी। जब आग लगी तब इस बात का खुलासा हुआ..

14-Aug-2025 04:07 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन शराब बेचने और पीने वाले अपने आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब के धंधेबाज चोरी छिपे शराब ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं तो वही शराबी घर पर मंगवाकर शराब पी रहे हैं। शराब की होम डिलिवरी रूकने का नाम नहीं ले रही है। किसी सेफ जगह पर शराब रखा जाता है जिसकी जानकारी किसी को नहीं होती और वही से शराब की सप्लाई की जाती है। सहरसा जिले में रूई की गोदाम में शराब रखा जाता था। पुलिस जिसे रूई का गोदाम समझती थी असल में उस जगह पर शराब को छिपाकर रखा जाता था। जब रूई गोदाम में आग लगी तब इस बात का खुलासा हुआ।


मामला सहरसा के सुलिंदाबाद रोड स्थित भारतीय नगर, वार्ड संख्या 42 का है जहां के रहने वाले साहिल सिन्हा के आवासीय परिसर से पुलिस ने करीब 14.25 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस बात की जानकारी सहरसा सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने गुरुवार को मीडिया को दी। बताया कि बीते 12 अगस्त की शाम सुलिंदाबाद स्थित एक किराए के रुई गोदाम में आग लग गई थी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसके बाद पुलिस ने जब अगलगी के कारणों की जांच शुरू की तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ। 


जांच के दौरान पता चला कि गोदाम को किराए पर लेकर कश्यप गुप्ता नामक व्यक्ति उसके भीतर अवैध रूप से शराब का कारोबार कर रहा था। इसे लेकर सहरसा टीओपी-2 के प्रभारी अवर निरीक्षक सनोज वर्मा के लिखित आवेदन पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान एक कमरे से उजले रंग के बोरे में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब को बरामद किया गया। जिसमें रॉयल ग्रीन ब्रांड के 750 मिली लीटर की 12 बोतलें और ब्लेंडर्स प्राइड ब्रांड के 750 मिली लीटर की 7 बोतलें शामिल हैं। कुल मिलाकर 14.25 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। 


थानाध्यक्ष ने बताया कि जब आग लगी थी, उस समय मीडियाकर्मियों को अंदर जाने से रोका गया। जिससे शक की स्थिति बनी हुई थी, जिसे जांच में पुष्टि मिल गई। इस मामले में बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वही धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमार की जा रही है। लेकिन अभी तक शराब के धंधेबाज पुलिस के हाथ नहीं लगा है।