BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
06-Aug-2025 10:15 AM
By RITESH HUNNY
Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के बलवाहाट थाना से एक शातिर अपराधी के फरार हो जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी की पहचान जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतू के रूप में हुई है, जो खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के खूटिया गांव का रहने वाला है। उस पर मानसी रेल थाना कांड संख्या 02/25 में गोलीबारी का मामला दर्ज था और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था।
दरअसल, आरोपी को सावन के अंतिम सोमवार को बाबा मटेश्वर मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद उसे बलवाहाट थाना लाया गया और हाजत में बंद कर दिया गया। लेकिन गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे बाद उसने हाजत की लोहे की ग्रिल तोड़कर फिल्मी अंदाज में फरार हो गया। यह पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आरोपी कुछ ही सेकंड में हाजत से निकलकर थाना परिसर से भाग गया।
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भनक तक नहीं लगी। थानाध्यक्ष मनीष कुमार जब मेला ड्यूटी से लौटे और उन्होंने हाजत का निरीक्षण किया, तब जाकर हकीकत सामने आई और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। थानाध्यक्ष ने स्वयं के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी हिमांशु कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ओडी इंचार्ज सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार और चौकीदार बुच्ची पासवान को प्रथम दृष्टया लापरवाही का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि इस मामले में अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
SDPO ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थाने से कैदी के इस तरह भाग निकलने की घटना को सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए सभी थाना प्रभारी को सतर्क रहने और हाजत की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने पूर्व नियोजित योजना के तहत यह फरारी की है। यह भी जांच की जा रही है कि उसकी मदद थाने के भीतर से तो नहीं हुई। जिले भर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है और पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।