BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
13-Aug-2025 07:34 AM
By RITESH HUNNY
Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटुआहा में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सड़क पर साइड देने को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें एक पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मुख्य मार्ग कुछ समय के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।
घायलों की पहचान वार्ड संख्या 24 के निवासी मनीष शर्मा (50), सुरेश शर्मा (55), कारी शर्मा (22), रीता देवी (50), संजीत कुमार (29) और रूपेश कुमार (22) के रूप में हुई है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जख्मी कारी शर्मा ने बताया कि उनके बड़े भाई संजीत शर्मा का तिवारी टोला चौक के पास मोहल्ले के ही विनोद सिंह से गाड़ी साइड देने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी दौरान विनोद सिंह ने मारपीट करते हुए चांदी की चैन भी छीन ली।
शाम को जब संजीत अपने घर लौटे, तो इस मुद्दे को लेकर फिर से दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि विनोद सिंह और उसके सहयोगियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में कारी शर्मा का हाथ टूट गया, जबकि दो बुजुर्गों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। तनाव को देखते हुए पुलिस ने इलाके में गश्ती बढ़ा दी है।
थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिंसक झड़प के बाद बैजनाथपुर मुख्य मार्ग कुछ समय के लिए पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया और स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।