BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
24-Jul-2025 06:22 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा के रहने वाले दो मजदूर की ओडिशा में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। ओडिशा के नवरंगपुर जिले में हुई इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दोनों का शव गुरुवार को सहरसा लाया गया। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने प्रशासन से मामले की जांच करने और परिवार को मुआवजा दिये जाने की मांग की।
दोनों मृतक की पहचान महिषी थाना क्षेत्र तेलहर पंचायत अंतर्गत तेलबधा वार्ड 14 निवासी मनोज सादा के 18 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार, विद्यानन्द सादा के 19 वर्षीय पुत्र श्रीहरी के रूप मे हुई। दोनों रिश्ते मे चाचा-भतीजा थे। दरअसल मृतक श्रीहरी की माँ की पिछले साल बीमारी से आकस्मिक मौत हो चुकी थी। इस वर्ष डेढ़ महीने पहले वह गांव आया और माँ के बरसी करने के बाद ओडिशा कमाने के लिए निकल गया।
श्रीहरी 5 भाइयों मे सबसे छोटा था। राकेश कुमार चार भाइयों मे तीसरे स्थान पर था। मृतक राकेश के पिता मनोज सादा ने बताया कि श्रीहरी मेरा चचेरा भाई था और चाची के मौत इस वर्ष बरसी का कार्यक्रम करने के उपरांत श्रीहरी चाचा और राकेश भतीजा दोनों कमाने ओडिशा निकल गए थे। वे दोनों ओडिशा के नवरंगपुर जिला अंतर्गत भरकीभट्टा गांव मे पानी टंकी में रिपेयरिंग करने का काम करते थे।
जहां बीते सोमवार की रात वे दोनों खाना खाने के लिए बाजार से सामान लाकर मटर पनीर और चावल बना कर खाया। इसके बाद दोनों की तबीयत कुछ देर बाद खराब हो गई। श्रीहरि के पेट मे दर्द यह शिकायत होने के बाद राकेश उसे अस्पताल ले जाना के लिए तैयार हुआ। जिसके बाद राकेश की भी तबीयत खराब हो गई। बगल के पड़ोसी ने दोनों को इलाज के लिए जब अस्पताल ले गये तब दोनों ने एक-एक कर दम तोड़ दिया। इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग प्रशासन से परिजन कर रहे हैं। साथ ही कहा कि हम लोग महादलित समाज से आते हैं, मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा मिलना चाहिए। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।