Bihar News: खबर सहरसा से है, जहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए सिविल सर्जन से कार्रवाई की मांग करने लगे हांलाकि मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने आक्रोशित लोगो को शांत करवाया है।
मृतका की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीनिया निवासी संजय यादव के 17 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी के रूप में हुई है। पूनम चार बहनों में सबसे छोटी थी। पूनम सहरसा के जेल कॉलोनी की 12 वी क्लास की छात्रा थी। मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि रविवार की अहले सुबह पूनम को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद सहरसा सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया।
जंहा मरीज को भर्ती कराया गया और इलाज शुरू किए गए इसके बाद उसे इंजेक्शन दिया कि जाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने तबीयत खराब देखकर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन इसी बीच मरीज ने दम तोड़ दी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने लापरवाही और गलत इंजेक्शन दिया जिस वजह से किशोरी की मौत हुई है।
परिवार वालों द्वारा डॉक्टर पर लापरवाही बरतने के मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। मौके पर पहुंचे सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने आक्रोशित लोगों को शांत करवाया है। सिविल सर्जन डॉक्टर आरके झा ने कहा कि लिखित आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई किया जयेगा।