Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी
04-Sep-2025 10:11 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां बलवाहाट थाना ईलाके में दो बाईक सवार चार बदमाशों ने एक दम्पति पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरु कर दी। इस दौरान एक गोली महिला के दांये हाथ और दूसरी गोली नाक को छूकर निकल गयी। इस घटना में महिला बुरी तरह घायल हो गयी। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल महिला के हाथ में गोली फंसी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुराने विवाद को लेकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने गोलीबारी की पुष्टि की है। महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
घायल महिला की पहचान बलवहाट थाना क्षेत्र के सकरा पहाड़पुर वार्ड नंबर 3 निवासी चंदन यादव की 38 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। महिला के पति ने बताया कि बलवाहाट बाजार से घर जाने के दौरान चपराम अंधरी के बीच अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
पीड़ित चंदन यादव ने बताया कि हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है। कुछ वर्ष पूर्व गांव में हुई एक हत्या की घटना में उन्हें आरोपी बनाया गया था। वे सात साल जेल की सजा काटने के बाद हाल ही में बाहर आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी रंजिश को लेकर गांव के ही विकास यादव, अरुण यादव और सुकन यादव ने उन पर और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया। वहीं इस बाबत बलवाहाट थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।