Bihar News: आज भी जारी रहेगा CO संघ का हड़ताल, कल शाम मंत्री से मुलाकात के बाद समाप्ति पर बनी थी बात; जानिए फिर क्या हुआ Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप
08-May-2025 03:18 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा जिले के महिषी थाना इलाके मे सड़क हादसे मे एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को पूर्वी कोसी बांध पर बाबा कारू गेट के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बांस-बल्ला लगाकर और टायर जलाकर करीब आधे घंटे तक यातायात को बाधित कर दिया। जिससे यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गयी। सड़क जाम हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को काफी मशक्कत के बाद शांत कराया।
बताया जाता है कि महिषी थाना क्षेत्र के बरेटा चौक के पास बुधवार की रात करीब 2 बजे एक अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में बरेटा गांव निवासी महेंद्र यादव की पत्नी शांति देवी (60) की मौत हो गई। वही इस हादसे में दो लोग भी घायल हो गए है। घायलों की पहचान बरेटा निवासी रूदल यादव (25) और सुधा देवी (35) के रूप में हुई है। एक युवक और दो महिलाए बलिया सीमर से प्रवचन देखकर ई-रिक्शा से अपने गांव लौट रही थे तभी हादसे के शिकार हो गये।
घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां शांति देवी को मृत घोषित कर दिया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख कर अज्ञात वाहन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इधर, सूचना मिलने पर महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार और अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय पूर्व मुखिया विजय सिंह और मुखिया प्रतिनिधि नन्दन यादव की मदद से पुलिस ने यातायात को बहाल कराया। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जिसके बाद परिजन मृतका के दाह संस्कार में लिए श्मशान घाट के लिए रवाना हो गये। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।