BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
08-Aug-2025 05:43 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां पुलिस ने भारी मात्रा में कफ सिरप एक स्कॉर्पियो से बरामद किया है। इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि शराबबंदी वाले राज्य बिहार में लोग कफ सिरप का इस्तेमाल नशे के रूप में करते हैं। सहरसा पुलिस ने 2000 बोतल प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरफ को जब्त किया है। नशे के खिलाफ पुलिस इसे बड़ी कार्रवाई मान रही है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला में अवैध शराब का सेवन, निमार्ण, बिकी, भण्डारण, एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्कारों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते कल सौरबाजार थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवटीया की तरफ से एक स्कार्पियो से भारी मात्रा में प्रतिबंधित अवैध कोडिनयुक्त कफसिरप कुछ तस्करों के द्वारा क्रय ब्रिकय करने के लिए बैजनाथपुर की ओर जा रहे है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सौरबाजार थाना की टीम द्वारा सौरबाजार मुख्य मार्ग पर वाहन चेंकिग प्रारम्भ किया गया तथा भवटीया के तरफ से आ रही एक उजला रंग का स्कार्पियों पुलिस टीम एवं वाहन चेंकिग को देखकर गाड़ी घुमाकर भागने लगा, जिसे संदेह के आधार पर पीछा करते हुए पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। उक्त स्कार्पियों में सवार दो युवकों के नाम / पता पुछने पर अपना नाम आदर्श कुमार, पिता - सुनिल कुमार सुमन, सा० - खजुरी, वार्ड नं0 - 07, थाना - बैजनाथपुर एवं ललीत कुमार, पिता - दयानन्द यादव, सा० - महुआ दिगरा वार्ड नं0 - 14 थाना - घैलाढ बताया।
स्कार्पियो की विधिवत तलाशी लेने पर कुल 200 ली० (2000 बोतल) प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफसिरप बरामद किया गया एवं पकड़ाये दानों युवकों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सौरबाजार थाना कांड दर्ज किया गया है। बरामद प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफसिरप की अनुमानित कीमत 05.75 लाख रूपये है। बरामद मादक पदार्थ के संबंध में फारवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है एवं इसमें शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।