SAHARSA: खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है। जहाँ काशनगर थाना क्षेत्र में एक 7 साल की नाबालिग बच्ची से रेप किये जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित बच्ची को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बच्ची जब पत्ता चुनने के लिए बहियार गई थी तभी गांव के ही के एक 27 वर्षीय युवक ने बच्ची को मकई के खेत मे ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़ित बच्ची ने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस की टीम हरकत में आई और घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया और तफ्तीश शुरू की। इस बाबत थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि आरोपी शख्स को महज कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
सहरसा से रितेश हन्नी की रिपोर्ट