ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / bihar / saharsa-news / Road Accident: सहरसा में तेज रफ्तार बाइक ने किसान को टक्कर मारी, लापरवाही...

Road Accident: सहरसा में तेज रफ्तार बाइक ने किसान को टक्कर मारी, लापरवाही के वजह से हुआ हादसा

Road Accident: बिहार के सहरसा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार बाइक से किसान को जोरदार टक्कर से मौत हो गई है.

25-May-2025 09:34 AM

By First Bihar

Road Accident: बिहार के सहरसा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यह दुर्घटना सौरबाजार-सिमरी बख्तियारपुर मुख्य मार्ग पर उस वक्त हुई जब 55 वर्षीय किसान रमबोली यादव अपने घर के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया और रमबोली यादव को बचाने का कोई प्रयास तक नहीं किया।


परिजनों के अनुसार, रमबोली यादव रात का खाना खाने के बाद अपने पैतृक घर से महज 10 मीटर दूर स्थित दूसरे मकान में सोने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग और परिजन आवाज़ सुनकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें गंभीर अवस्था में सौरबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।


मृतक रमबोली यादव सौरबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड-14 के निवासी थे। वे तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार के मुख्य सहारा भी थे। उनके परिवार में तीन बेटियाँ और एक बेटा है। हादसे की जानकारी देते हुए भाई पवन यादव ने बताया कि बाइक सवार पश्चिम दिशा से आकर पूरब की ओर भाग निकला, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।


हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर आक्रोश और दुख दोनों देखा जा रहा है। वहीं, सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने पुष्टि की है कि यह सड़क हादसे में हुई मौत है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही बाइक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है।