BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
19-May-2025 09:35 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में एक बार फिर पुलिस की टीम पर हमला हुआ है। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के कासीमपुर टोलवा के पास पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गयी। जिसमें अधिकारी समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं थानाध्यक्ष को भी हल्की चोटें आई है। इस झड़प में पुलिस के हाथ पर गंभीर चोटें लगी है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं ने झड़प के दौरान पुलिस वर्दी के स्टार तक नोच डाला। सभी घायल जवानों का ईलाज बनमा ईटहरी पीएचसी में कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार को दोपहर के वक्त एक व्यक्ति द्वारा मोटरसाईकिल पर तीन ड्राम में कुछ लेकर जा रहा था, तभी उसकी नजर पुलिस वाहन पर पड़ी और गाड़ी घुमाने के दौरान ड्रम गिर गया। फिर भी वह पुलिस को आता देख गाड़ी छोड़ दो ड्राम किसी तरह से उठाकर ले भागा।
इसी बीच पुलिस ने उक्त स्थल पर पहुंचकर वाहन एवं ड्राम को जब्त किया और तलाशी ली गई तो पता चला उसमें ताड़ी है। कुछ देर बाद भागें गए व्यक्ति के परिजन आए और मोटरसाईकिल ले जाने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। इसी बीच विरोध बढ़ता चला गया और इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई, दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई है।
जिसमें बनमा ईटहरी थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र को जहां हल्की चोटें आई वहीं पुअनि मालेश्वर यादव, हरिमोहन बैठा, विषुदेव यादव, सकलदेव यादव, चौकीदार राजेश रोशन भी घायल हैं। इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी संबंधित पुलिस अधिकारियों से प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।