BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
06-Apr-2025 10:19 PM
By First Bihar
Bihar News: खबर सहरसा से है, जहां सलखुआ प्रखंड के साम्हर खुर्द पंचायत के पंचभिडा और घूरमोहा में अचानक लगी घरों में आग से भारी नुकसान हो गया है। जब गांव के सभी लोग खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक घरों में आग लगना शुरू हो गया। धीरे-धीरे आग की लपटे इतनी तेज थी कि पूरा गांव ही जलकर खाक हो गया। आग किस कारण लगी इसका पता नहीं लग सका है।
रास्ता खराब होने के कारण दमकल को भी देर से सूचना मिली और वह देर से घटनास्थल पर पहुंची इसके बाद आग पर तो काबू पाया गया। तबतक सभी घरों में आदमी के अलावा कुछ नहीं बचा। घटना के सम्बन्ध में गांव वाले ने बताया कि जब आग लगी तो बकरी, भैंस, गाय, बेटी की शादी का जेवरात, कर्ज देने के लिए पैसे अनाज, मोटरसाईकिल सहित कपड़े वगैरह जलकर खाक हो गए। अब ये लोग खुले आसमान में रहने को विवश हैं।
आगलगी की घटना के बाद लोगों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। वहीं उनकी समस्याओं को देखते हुए सिमरी बख्तियारपुर के पूर्व विधायक अरुण यादव, जफर आलम, लोजपा नेता संजय सिंह, जदयू नेता ललन यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष विनय यादव सहित अन्य वहां पहुंचकर लोगों से हालचाल जाना। राहत सामग्री का वितरण किया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
संबंधित पदाधिकारी द्वारा पीड़ित परिवार को आश्वासन मिला है कि खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है। बांकी जो मुआवजा का प्रावधान होगा वह भी दिया जाएगा और आने वाले समय में आवास योजना की भी व्यवस्था की जाएगी। अगलगी की इस घटना के बाद सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं और खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गए हैं।