ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / bihar / saharsa-news / BIHAR NEWS: सहरसा रेलवे यार्ड में बड़ा हादसा, इंजन सेंटिंग के दौरान दो...

BIHAR NEWS: सहरसा रेलवे यार्ड में बड़ा हादसा, इंजन सेंटिंग के दौरान दो पॉइंट्समैन घायल

बिहार के सहरसा रेलवे यार्ड में रविवार को इंजन सेंटिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो रेलवे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल कर्मचारी पॉइंट्समैन के पद पर कार्यरत ग्रुप डी कर्मी हैं।

04-May-2025 05:58 PM

By First Bihar

SAHARSA: सहरसा रेलवे यार्ड में इंजन के सेंटिंग के दौरान दो रेलवे कर्मचारी हादसे का शिकार हो गए। जिसमें रेलवे के दोनों पॉइंट्समैन बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें सहरसा के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान पंकज कुमार और मनोज प्रताप के रूप में हुई है। दोनों ग्रुप डी के कर्मचारी हैं और पॉइंट्समैन के पद पर कार्यरत है। 


पंकज का एक पैर फैक्चर हो गया जबकि मनोज प्रताप कुमार का दाहिना हाथ बुरी तरह फैक्चर हो गया। इधर सहरसा रेलवे यार्ड में घटना की सूचना पर समस्तीपुर मंडल से अधिकारियो की टीम सहरसा पहुंची। रेलवे के स्पेशल निरीक्षण यान से समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीएमओ विजय प्रकाश, सीनियर डीएसओ धर्मेन्द्र कुमार, सीनियर डीईई ओपी संजय कुमार, सेफ्टी टीम से पंकज कुमार चंदन सिंह और सुनील मल्लिक पहुंचे। 


मंडल टीम के जाँच अधिकारी सबसे पहले सहरसा जंक्शन स्थित स्टेशन मास्टर पैनल कार्यालय का जायजा लिया। रेलवे के अधिकारी ने यार्ड का निरीक्षण किया। मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि इंजन सेंटिंग करने के दौरान हादसा हुआ है। जिसमे दो कर्मी घायल हो गये हैं। फिलहाल दोनों का प्राथमिक उपचार सहरसा में कराया गया उसके बाद पटना रेफर किया गया। फिलहाल तीन सदस्ययी जांच टीम मामले की जांच कर रही है, जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।