BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
09-Mar-2025 10:35 AM
By RITESH HUNNY
Bihar News : सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुणे सीबीआई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम शहर में सक्रिय रही. इस दौरान सदर थाना पुलिस के सहयोग से शहर के गायत्री मंदिर रोड स्थित घर से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. सीबीआई की यह तीन सदस्यीय टीम थी, जिसमें पदाधिकारी अजय मुद्गल सहित अन्य लोग शामिल थे.
सीबीआई की टीम किसी आर.के सिंह नामक व्यक्ति की तलाश में सहरसा आयी थी. सीबीआई को जब इस व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी मिल गई तो सदर थाना पुलिस से सहयोग लिया गया. इनमें से एक अधिकारी पैदल ही बंगाली बाजार रेलवे ढाला होकर प्रशांत सिनेमा, मीरा टाकिज रोड होते हुए गायत्री मंदिर समीप स्थित युवक के घर पहुंची. जबकि इस दौरान अन्य सदस्य दूर गाड़ी में बैठकर इंतजार करते रहे.
सदर थाना पुलिस के सहयोग से इस युवक को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा थाने में लाया गया. वहीं सीबीआई अधिकारी एक दूसरी गाड़ी से सदर थाना पहुंचे. व्यक्ति को सदर थाना लाने के बाद टीम मे शामिल सदस्यों ने घंटो तक उससे आमने-सामने बैठ कर पूछताछ की.
करीब चार घंटे तक सीबीआई टीम द्वारा कई कागजात दिखाकर आर.के सिंह से पूछताछ की जाती रही. पूछताछ के बाद सीबीआई टीम युवक को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय ले गई. पुणे सीबीआई स्पेशल कोर्ट के आदेश पर सीबीआई टीम सहरसा पहुंची थी. इसके अलावा किसी अन्य कार्यवाई के सिलसिले में भी सीबीआई टीम सहरसा में थी. हालांकि इसके बारे में अधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई.
सीबीआई टीम चुपचाप गुप्त तरीके से अपना काम कर रही थी. लेकिन जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम किसी वांछित के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सहरसा आयीं थी. अभियुक्त बीते 2019 से वांछित था, जिसके बाद पुणे सीबीआई स्पेशल कोर्ट के द्वारा कार्रवाई करने करने का निर्देश दिया गया।
कोर्ट के निर्देश पर पटना से पहुंची विशेष तीन सदस्यीय टीम के द्वारा छापेमारी भी की गई. ज्ञात हो कि सहरसा में इससे पहले भी कई बार विभिन्न मामलों में सीबीआई टीम द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है. वहीं सीबीआई की कार्रवाई को लेकर इलाके का माहौल इस पूरे समय काफी गहमागहमी भरा बना रहा.