BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
05-Apr-2025 11:05 AM
By RITESH HUNNY
Bihar Crime News: सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ था। घटना बसनही थाना क्षेत्र के इजमाईल संथाली टोला की है। इसको लेकर सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बीते 3 अप्रैल को बसनही थाना की पुलिस ने जब बाईक पर सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
इस हमले में चौकीदार राजेंद्र पासवान गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वो ईलाजरत हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान मधेपुरा निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। नीतीश मधेपुरा जिले का 50 हजार का इनामी अपराधी है। वह एक हत्या के मामले में वांछित था। गिरफ्तार अपराधी से दो अर्धनिर्मित देसी कट्टे, एक देसी कट्टा, मोटरसाईकिल, मोबाईल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया गया है।
उसकी निशानदेही पर मकई के खेत से एक और देसी कट्टा तथा कारतूस मिला है। गिरफ्तार नीतीश के खिलाफ चौसा और पुरैनी थाने में कई मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं भी शामिल हैं। फरार दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई है।
वहीं, घटना के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी ने घायल चौकीदार से अस्पताल में मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली है। इधर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समरी बख्तियारपुर के नेतृत्व में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी लगातार जारी है।