Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
16-Dec-2025 10:12 AM
By RITESH HUNNY
Bihar News: बिहार के सहरसा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां शहर के पटेल नगर वार्ड नंबर 29 में फर्जी तांत्रिक ने तंत्र साधना के नाम पर चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, दो अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को तंत्र साधक बताकर एक घर में घुसकर वास्तुदोष का हवाला देते हुए सोने का चेन चुराया।
दरअसल, घटना के समय घर में गृहस्वामी बिजेंद्र झा और उनकी पत्नी प्रतिमा मौजूद थे। बताया गया है कि दरवाजे पर आए दोनों लोग अपने घर का पता दरभंगा जिले के कुशेश्वर हिरनी गांव बताया और कहा कि वे पैतृक घर से 12 साल तक कामुड कामोंच्छा में थे और अब 21 साल बाद अपने गांव लौट रहे हैं। उन्होंने बीते समय में हुए तकलीफ और भविष्य में संभावित परेशानियों का हवाला देकर परिवार को भ्रमित किया और घर में प्रवेश किया।
दोनों ने घर में बताया कि वहां वास्तुदोष है और इसके कारण परिवार को बीमारियों और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद उन्होंने कहा कि यदि घर में सोना है तो सोने का चेन बेडरूम के तकिए के नीचे रखा जाए, जिसे बाद में शाम 6 बजे खोलने के लिए कहा गया। लेकिन जब परिवार ने शाम को तकिए को देखा, तो सोने का चेन गायब था। चेन की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित परिवार के बेटे, जो मधेपुरा जिले के श्री राम लाइफ इंश्योरेंस ब्रांच में कार्यरत हैं, उसने अपनी मां के लिखित आवेदन के साथ सदर थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई।
सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि उचित कार्रवाई की जाएगी और आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।
अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के ढोंगी तंत्र साधक कई बार लोगों को झांसा देकर आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि अजनबियों पर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस घटना से यह स्पष्ट हुआ कि सतर्कता की कमी और अज्ञात लोगों पर भरोसा करने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सख्त जांच और शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।