ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / bihar / saharsa-news / मोहम्मद अफसर हत्याकांड का खुलासा, 4 अपराधी गिरफ्तार, इस कारण हुई थी हत्या...

मोहम्मद अफसर हत्याकांड का खुलासा, 4 अपराधी गिरफ्तार, इस कारण हुई थी हत्या

मोहम्मद अफसर को 15 मार्च को गोली मारी गयी थी। इलाज के दौरान 17 मार्च को पटना में मौत हो गयी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

19-Mar-2025 06:00 PM

By RITESH HUNNY

BIHAR CRIME: सहरसा में मोहम्मद अफसर हत्याकांड मामले का खुलासा किया गया है। पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि अफसर की हत्या जमीन विवाद और रंगदारी के कारण की गई थी। 


उन्होंने बताया कि घटना 15 मार्च की है जब मोहम्मद अफसर कचहरी चौक से अपने घर लौट रहे थे तभी शिवपूरी ढाला के पास अपराधियों ने दो गोलियां मारी। गंभीर स्थिति में परिजनों ने शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के बाद भी उसकी स्थिति न सुधरने पर उसे पटना के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां 17 मार्च को उसकी मौत हो गई।


अफसर के भाई, मो. शमसेर ने 8-10 अज्ञात और तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इनमें से एक नामजद आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया।


 इस टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गौरबगढ़ के अखिलेश कुमार, सिंटू यादव, रिक्कु यादव और रणवीर यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकारी और बताया कि यह हत्या जमीन विवाद और रंगदारी के कारण की गई थी।


पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार अखिलेश और रिक्कू पर पहले से कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। अपराधियों ने पुलिस को बताया कि इस हत्या के पीछे की वजह जमीन विवाद और रंगदारी है, जिसे लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक बाईक बरामद किया गया है। गिरफ्तार अखिलेश और रिक्कू पर कई अपराधिक मामले विभिन्न थानों में पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तार सभी अपराधियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।