BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
26-May-2025 03:28 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा के बिहरा थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत हो गयी। आनन-फानन में परिजन शव को लेकर कब्रिस्तान में दफनाने के लिए पहुंच गये। लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गई जिसके बाद परिजन शव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज़ा। मृतका की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल गांव के वार्ड नंबर 8 निवासी मो० कलाम की 15 वर्षीय पुत्री नजरा खातून के रूप में हुई है।
मृतका तीन बहन और दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थी। बिहरा थाना के सब इंस्पेक्टर बाबर अली ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि एक नाबालिग लड़की की जहर खाने से मौत हो गई है। शव को परिजनों द्वारा घर से 500 मीटर दूर स्थित कब्रिस्तान में दफनया जा रहा था। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर परिजन शव को छोड़कर फरार हो गए।
जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नाबालिग की मौत कैसे हुई इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। इधर मृतका के पड़ोसी बीबी हविदा ने बताया कि बीते 24 मई को नाबालिग लड़की किसी से बातचीत कर रही थी, इस बात पर पिता ने डांट दिया। जिसके बाद उसने कीटनाशक (कीड़ा मारने वाला) दवा खा लिया।
परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां सोमवार को उसकी मौत हो गयी। परिजन उसके शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान में गए हुए थे लेकिन तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंच गयी। पुलिस को देखकर सभी फरार हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।