ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / bihar / saharsa-news / बाइक की टक्कर से 65 साल के बुजुर्ग की मौत, ठोकर मारने वाला...

बाइक की टक्कर से 65 साल के बुजुर्ग की मौत, ठोकर मारने वाला मोटरसाइकिल छोड़कर हो गया फरार

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की बाइक सवार ने जान ले ली। तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने के कारण यह घटना हुई। हादसे के बाद बाइक सवार मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले करन के बाद पुलिस बाइक के मालिक की तलाश में जुट गयी है।

27-Jan-2025 03:40 PM

By RITESH HUNNY

Saharsa Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। तेज गति से गाड़ी चलाने के चक्कर में लोग दूसरे की जान ले रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले की है जहां तेज रफ्तार बाइक सवार ने पान दुकानदार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गयी। जिसके बाद बाइक छोड़कर ठोकर मारने वाला मौके से फरार हो गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों  का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के बाईपास पॉलिटेक्निक ढाला के पास की है। जहां अनियंत्रित बाइक सवार ने पान दुकानदार को टक्कर मार दी जिसके बाद वो बुरी तरह से घायल हो गये। घटना के बाद बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर मौके से फराार हो गया। वही स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सहरसा से सिलीगुड़ी ले जाने के दौरान उनकी रास्ते में ही मौत हो गयी। 


मृतक की पहचान सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 40 सराही मोहल्ले के निवासी 65 वर्षीय बद्री पोद्दार के रूप में हुई है। मृतक पॉलिटेक्निक ढाला के पास पान की दुकान चलाकर परिवार की परवरिश किया करते थे। मृतक को 6 संतान है जिसमें चार लड़का दो लड़की शामिल है। मृतक का भतीजा सुनील पोद्दार ने बताया कि रोज की तरह घर से खाना खाकर दुकान के लिए वो निकले थे। बाईपास सड़क क्रॉस करने के दौरान पूरब की दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाईक सवार ने उन्हें जबरदस्त ठोकर मार दिया। 


जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए जबकि बाईक सवार मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया और सहरसा से रेफर किये जाने के बाद सिलीगुड़ी ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बद्री पोद्दार की मौत की खबर सुनते ही घर में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटों के सिर से बाप का साया छीन गया।


इस घटना से चारों बेटे काफी सदमें में हैं। पिता की मौत की जानकारी उन्होंने सहरसा सदर थाने की पुलिस को दी। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान मे आया है और शव के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। जिस बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत हुई है उसे जब्त कर लिया गया है। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मोटरसाइकिल के मालिक की पहचान की जा रही है।