ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / bihar / saharsa-news / SAHARSA: स्कूल में घुसकर पढ़ रहे छात्रों को सनकी व्यक्ति ने लाठी-डंडे से...

SAHARSA: स्कूल में घुसकर पढ़ रहे छात्रों को सनकी व्यक्ति ने लाठी-डंडे से पीटा, शिक्षकों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

स्कूल में घुसकर बच्चों पर हमला करने वाले इस सनकी व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग परिजन कर रहे हैं। वो इस घटना से काफी आक्रोशित हैं। जब इस घटना की सूचना मिली तब परिजन स्कूल में पहुंचकर हंगामा करने लगे।

15-May-2025 10:38 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा के नगर पंचायत नवहट्टा स्थित मध्य विद्यालय नवहट्टा में गुरुवार को स्थानीय हरेराम ठाकुर ने कक्षा 6 में पढ़ रहे छात्रों को लाठी डंडों से हमला कर जख्मी कर दिया।विद्यालय में मौजूद शिक्षकों द्वारा की गई बीच बचाव में सहायक शिक्षक भी चोटिल हो गए। जिसके बाद शिक्षकों द्वारा सनकी व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस द्वारा आरोपी हरेराम ठाकुर को हिरासत में लियाा।


वहीं सभी जख्मी बच्चों को हेडमास्टर निर्भय कुमार सिंह व सहायक शिक्षक द्वारा इलाज के लिए नवहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सक द्वारा बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से जख्मी करीब आधा दर्जन बच्चों को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया है। विद्यालय में बच्चों के साथ हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। 


हेडमास्टर व शिक्षकों द्वारा मामले को शांत कर बच्चों के समुचित ईलाज को लेकर सहयोग करने की बात कही। गंभीर रूप से जख्मी मो अरबाज, रचित कुमार सहित अन्य गंभीर रूप से जख्मी बच्चे को सदर अस्पताल सहरसा ले जाया गया। वहीं अन्य बच्चों का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवहट्टा में चल रहा है। जहां चिकित्सकों ने खतरें से बाहर बताया है। 


हमले के दौरान प्रेम कुमार, मानव कुमार, मो माजिद, आदर्श कुमार, अमर कुमार, राजदेव कुमार, प्रियांशु कुमार, मो अहद, नितिश कुमार, दयानंद कुमार, आकाश कुमार, कुणाल कुमार, रचित कुमार, सुमित कुमार, मो अरबाज, देव कुमार, सुजित कुमार, रोहित कुमार सहित अन्य जख्मी बच्चों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। हेडमास्टर द्वारा विद्यालय परिसर में की गई इस हमले को लेकर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 


विद्यालय परिसर व कक्षा में हुई मारपीट मामले को लेकर विद्यालय पहुंचे अभिभावक प्रमोद कुमार साह, आशा देवी, आजाद सहित अन्य ने इस घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। विद्यालय परिसर में इस प्रकार के सनकी व्यक्ति के द्वारा किए गए घटना को लेकर लोगों मे काफी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं इस बाबत नवहट्टा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने कहा कि मामले में पकड़ाए हरेराम ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।