Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
24-Feb-2025 07:17 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: खबर सहरसा से है जहां सिमराहा गोलीकांड मामले मे पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा है। जिसमे दो नाबालिग भी शामिल है। इस बात की जानकारी सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि बीते 18 फरवरी को सहरसा सदर थाना इलाके के सिमराहा बाईपास में एक कारोबारी के घर मे घुसकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें पिता और पुत्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
दोनों को स्थानीय लोगों द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संदर्भ में जख्मी के फर्द बयान पर सदर थाना में कांड अंकित किया गया और सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर छापेमारी कर गोली कांड में संलिप्त दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
दोनों की निशानदेही पर अन्य दो लोगों को भी पूर्व में हुई चोरी कांड के समान के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही दो नाबालिक को भी पकड़ा गया। उक्त पकड़े गए अभियुक्तों से जब से पूछताछ की गयी तब उन्होंने अपनी संलीप्तता स्वीकार की। एसडीपीओ ने बताया कि घटना चोरी करने की थी। लेकिन गृह स्वामी ने एक चोर को पकड़ लिया और छुड़ाने के लिए गोलीबारी कर दी। उन्होंने कहा कि सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
इधर इन लोगों के पास से एक बैटरी, एक रूम हीटर, एक इनवर्टर, इमर्शन रड, टीवी, थर्मस, सिलेंडर छाता स्टैंड, पंखा, नलकूप का हाथ, सेटअप बॉक्स, कैमरा, कैमरा स्टैंड, मिक्सी, हाथ घड़ी, चाकू, मोटरसाइकिल प्लेट और दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। इधर गिरफ्तार अपराधियों की पहचान नीतीश कुमार, मोहित कुमार, राहुल कुमार और सुजीत कुमार के रूप में हुई है।