Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे!
24-Sep-2025 03:56 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्याकांड मामले पुलिस ने महज कुछ घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड में दो आरोपी पिता और पुत्र शामिल हैं। इस बाबत साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बेलाही गांव निवासी हरिराम चौधरी के 16 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार का गांव के ही महेश सादा के पुत्र भूषण सादा के बीच विवाद हुआ था।
जिसमें नीतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। साईबर डीएसपी ने कहा कि गांव में बीते 24 घंटे से बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिसके बाद नीतीश अपने पड़ोस में रहने वाले कृष्णा चौधरी के घर गया और वहां जनरेटर का लाइन देखकर वहां अपने मोबाईल को चार्ज में लगा दिया। तभी भूषण सादा वहां आ पहुंचा और नीतीश के मोबाईल को चार्जर से निकालकर फेंक दिया और उसमें अपना मोबाईल चार्ज करने के लिए लगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान नीतीश गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इधर, मृतक के पिता ने चिरैया थाने में आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। साईबर डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच और कार्रवाई के लिए सहरसा पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर इस कांड में शामिल दो अभियुक्तों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। डीएसपी ने कहा कि मोबाईल चार्ज करने को लेकर ही यह घटना हुई है। जिसमें भूषण सादा और उनके पिता महेश सादा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। जांच टीम में सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, चिरैया थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार सहनी एवं चिरैया थाने की पुलिस टीम शामिल रहे।