ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

New Year 2026: नए साल के पहले दिन माता की शरण में लोग, ताराचंडी मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

New Year 2026: सासाराम के ताराचंडी देवी मंदिर में नए साल 2026 के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने सुबह-सुबह पूजा-अर्चना कर माता की कृपा के लिए दर्शन किए।

01-Jan-2026 11:47 AM

By Ranjan Kumar

New Year 2026: सासाराम से खबर है कि नए साल 2026 के पहले दिन शहर के प्रसिद्ध ताराचंडी देवी स्थान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग सुबह-सुबह ही पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं का मानना है कि साल की शुरुआत देवी के दर्शन से करने से पूरे साल माता की कृपा बनी रहेगी।


ठंड के बावजूद श्रद्धालु सुबह-सवेरे मंदिर में पहुंच गए और लगातार पूजा-अर्चना में लगे रहे। नगर के लगभग सभी मंदिरों में भीड़ देखने को मिली। कैमूर पहाड़ी की गुफा में स्थित ताराचंडी मंदिर में जैसे ही सुबह पट खुला, श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना में लग गए।


मंदिर में लोग एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दे रहे थे और देवी ताराचंडी की आराधना में ध्यानमग्न थे। सासाराम के लोग देवी ताराचंडी के प्रति विशेष श्रद्धा रखते हैं और किसी भी शुभ अवसर पर पूजा-अर्चना करने अवश्य आते हैं।