किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
19-Sep-2025 01:44 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के गिरधरिया के पास एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य युवक घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,घटना कि जानकारी नजदीकी थाने कि पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद अब पुलिस की टीम मामले की तहकीकात में लग गई है।
इस घटना में मृतक की पहचान नरेश पासवान केनार कला गांव निवासी के रूप में हुई है। यह एक बाइक पर सवार होकर दो युवक मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान धान लदा हुआ ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। जिसके कारण बाइक सवार नरेश पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।
इधर,पुलिस इस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज के माध्यम से यह जानने में लगी हुई है कि इस घटना में ट्रक ड्राइवर की गलती किस तरह से थी और घटना के बाद वह किस तरफ फरार हुआ है। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही इस मामले में एक्शन लेगी।