नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
16-Mar-2026 05:24 PM
By First Bihar
ROHTAS: बिहार के सासाराम से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। अखोरीगोली थाना क्षेत्र के बाघाखोह इलाके में जिस विवाहिता का शव कुएं से बरामद हुआ था, उसकी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले का आज खुलासा किया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रोहतास के एसपी रौशन कुमार के अनुसार मृतका की पहचान गया जिले की रहने वाली पायल यादव के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था।
ट्रेन में हुई थी मुलाकात, शुरू हुआ प्रेम संबंध
पुलिस के मुताबिक करीब दो साल पहले अकोढ़ीगोला के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार की मुलाकात पायल यादव से ट्रेन में हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया। हालांकि पायल पहले से शादीशुदा थी और उसका पति व एक बच्चा अरवलl में रहते हैं। बाद में दोनों काम के सिलसिले में तिरुपति चले गए, जहां अलग-अलग फैक्ट्रियों में मजदूरी करने लगे।
धर्मेंद्र की दूसरी शादी के बाद बढ़ा विवाद
कुछ समय बाद धर्मेंद्र कुमार पायल को तिरुपति में छोड़कर अपने गांव लौट आया और दूसरी शादी कर ली। जब यह जानकारी पायल को मिली तो वह धर्मेंद्र के गांव पहुंच गई। पायल के अचानक गांव पहुंचने और दुल्हन की तरह सजकर घूमने से धर्मेंद्र घबरा गया और अपना राज खुलने के डर से उसने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।
गला काटकर हत्या, शव कुएं में फेंका
पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र ने अपने साथियों नकुल सिंह, उपेंद्र कुमार, संतु कुमार और कामेश्वर सिंह के साथ मिलकर शनिवार को पायल यादव की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत छिपाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया गया।
5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
पुलिस ने इस मामले में धर्मेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, नकुल सिंह, संतु कुमार और कामेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।पुलिस ने घटनास्थल से कई अन्य सामान भी बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी धर्मेंद्र कुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।