किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
23-Dec-2025 04:26 PM
By RANJAN
SASARAM: खबर सासाराम से है, जहां अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। नगर निगम अधिकारियों और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर अभियान चलाकर फुटपाथ पर लगी सैकड़ों दुकानों और ठेला-खोमचों को हटाया।
बताया जाता है कि जैसे ही प्रशासन बुलडोजर लेकर सड़क पर उतरा, पीला पंजा देखते ही दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपने-अपने ठेला और खोमचा लेकर मौके से भागने लगे, जिसके कारण प्रशासन को ज्यादा बल प्रयोग नहीं करना पड़ा।
गौरतलब है कि सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर परिषद द्वारा पुराने बस स्टैंड को वेंडर जोन घोषित किया गया है, लेकिन इसके बावजूद फुटपाथी दुकानदार वहां स्थानांतरित नहीं हो रहे हैं और लगातार पोस्ट ऑफिस चौराहे पर ही अतिक्रमण कर रहे हैं।
प्रशासन द्वारा पहले भी दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी कि वे अपनी दुकानें निर्धारित वेंडर जोन में लगाएं, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं होने पर अंततः जिला प्रशासन को बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी। इस कार्रवाई के बाद अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर को जाम मुक्त और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।