ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

सांप पकड़ने वाले को कोबरा ने काटा, 3 को बोरे में बंद कर सासाराम सदर अस्पताल पहुंचा, मची अफरा-तफरी

सासाराम के सदर अस्पताल में सांप पकड़ने के एक्सपर्ट गौतम कुमार पहुंचे, जिन्हें कोबरा ने काट लिया। झोले में तीन विषैला कोबरा भी था, जिन्हें अब वन विभाग को सुपुर्द किया जाएगा।

10-Jan-2026 05:52 PM

By First Bihar

SASARAM: सासाराम सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब राजपुर के रहने वाले गौतम कुमार, जो खुद सांप पकड़ने में एक्सपर्ट हैं, अपने झोले में तीन बड़े कोबरा सांप लेकर अस्पताल पहुंच गये। दरअसल गौतम को एक कोबरा ने काट लिया जिसके बाद डर और घबराहट में उन्होंने अपने पास मौजूद तीन विशाल कोबरा सांपों को भी बोरे में रखकर तुरंत अस्पताल पहुंचने का फैसला लिया। 


सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में जब बोरे से तीनों कोबरा बाहर निकाले गए, तो वहां हड़कंप मच गया। तीनों सांपों की लंबाई 8 से 10 फीट तक बताई जा रही है। अस्पताल में मौजूद लोग भयभीत हो गए, लेकिन किस्मत अच्छी थी की गौतम की जान बच गयी। गौतम का स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर है और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।


जानकारी के अनुसार गौतम कुमार गांवों में आने वाली सांपों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ने का काम करते हैं। दो-तीन दिनों से पकड़े गए ये तीन कोबरा सांप आज जंगल में छोड़ने ले जाया जा रहा था। लेकिन तभी एक सांप ने गौतम को काट दिया। सांपों को सुरक्षित रखने और उन्हें जंगल में छोड़ने के लिए वन विभाग को सुपुर्द करने की तैयारी की जा रही है।