ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / bihar / rohtas-news / सासाराम में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष...

सासाराम में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर की आतिशबाजी

भाजपा नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर सासाराम में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पोस्ट ऑफिस चौराहा पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी।

15-Dec-2025 05:45 PM

By RANJAN

SASARAM: भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर सासाराम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस मौके पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पोस्ट ऑफिस चौराहा पर जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर की।


कार्यकर्ताओं ने “नितिन नवीन जिंदाबाद” के नारे लगाए और कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उनके नेता पर जो भरोसा जताया है, उससे सभी कार्यकर्ताओं का मस्तक गर्व से ऊंचा हो गया है। उनका कहना था कि यह सिर्फ भाजयुमो ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार बीजेपी के लिए गर्व की बात है कि राज्य के एक कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की सेवा करने का अवसर मिला है।


जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी के बाद एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशी साझा की। पूरे इलाके में उत्साह और उत्सव का माहौल देखने को मिला।news imagenews imagenews image