ब्रेकिंग न्यूज़

दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला Bihar Crime News: फर्जी ‘अग्नि एप’ से 1.13 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार, बिहार में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन

सहरसा में 2 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, घर के पास खेल रही मासूम को बनाया हवस का शिकार

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को डिटेन कर लिया गया है और विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दरिंदे को फांसी की सजा

बिहार न्यूज

18-Feb-2026 04:33 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले से हैरान करने वाली खबर आ रही है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। एक गाँव में महज दो साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।


 घटना आज हीं की बताई जा रही है। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब मासूम अपने घर के पास स्थित खेत में खेल रही थी। घटना से पूरे इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है, घटना के बाबत मासूम के बदहवास पिता ने अस्पताल में आपबीती सुनाते हुए कहा कि उनकी छोटी सी बच्ची खेत में खेल रही थी। तभी गांव के ही एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर उसे अपने हवस का शिकार बनाया। घटना का पता तब चला जब एक ग्रामीण को बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। 


जिसके बाद उसने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी, परिजन बच्ची को लेकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है और फिलहाल वह होश में है। हालांकि, प्राईवेट पार्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे तत्काल विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में भेजा गया है। 


पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि कानूनी कार्रवाई को और मजबूती दी जा सके। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने का सीधा आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है।


 घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने साक्ष्य भी जुटाए हैं ताकि अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को डिटेन कर लिया गया है और विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दरिंदे को फांसी की सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घिनौनी वारदात करने की कोई हिम्मत न कर सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।