किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
01-Aug-2025 10:47 AM
By RANJAN KUMAR
Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के तार बंगला इलाके में बुधवार देर रात अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैलाकर खलबली मचा दी। पुलिस के अनुसार, काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से कुछ बदमाश तार बंगला स्थित बिजली विभाग के कर्मचारी सुनील कुमार के सरकारी क्वार्टर के पास पहुंचे और वहां लगभग चार चक्र फायरिंग की। इस घटना के बाद स्थानीय लोग भयभीत हो गए और पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलने पर डेहरी के एएसपी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सुनील कुमार के सरकारी क्वार्टर से भारी मात्रा में शराब की बोतलें और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए। साथ ही, क्वार्टर के आसपास सड़क पर तीन खोखे भी मिले हैं। पुलिस ने क्वार्टर में तैनात कर्मचारी सुनील कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया गया है कि सुनील कुमार खुद अपने सरकारी आवास में नहीं रहते, बल्कि डालमिया नगर स्थित अपनी निजी आवास में रहते हैं और सरकारी क्वार्टर किसी संवेदक को उपयोग के लिए दिया हुआ है।
पुलिस का कहना है कि फायरिंग के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शराब की बरामदगी और आपत्तिजनक सामग्री के आधार पर कई पहलुओं की जांच की जा रही है। इलाके में लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है ताकि फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लगभग चार राउंड फायर किए गए, जिससे इलाके में भारी दहशत फैल गई।
एएसपी अखिलेश झा ने कहा कि यह मामला गंभीर है और पुलिस पूरी तेजी से जांच कर रही है। दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है। फिलहाल पुलिस फायरिंग के कारण और उसमें शामिल लोगों की तलाश में जुटी है।
यह घटना इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है और प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और भी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।