किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
13-Nov-2025 09:44 PM
By RANJAN
ROHTAS: भोजपुरी फिल्मों के पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी और काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बिक्रमगंज कोर्ट से जमानत मिल गई।
मामला 10 नवंबर की देर रात की है, जब बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार ने उस होटल में छापेमारी की थी, जहां ज्योति सिंह अपने समर्थकों के साथ ठहरी हुई थीं। छापेमारी के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई थी।
इसके बाद एसडीएम प्रभात कुमार ने बिक्रमगंज थाना में आचार संहिता के उल्लंघन और सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कराया था। इस मामले की आज बिक्रमगंज के एसीजेएम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद न्यायालय ने ज्योति सिंह को जमानत दे दी।
जमानत मिलने के बाद ज्योति सिंह ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था। उन्हें राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। आधी रात को बिना महिला कांस्टेबल के ज्योति सिंह जिस होटल में थी, उसमें छापामारी की गई। जिसको लेकर बहस भी हुई थी। इस मामले में आज ज्योति सिंह को जमानत मिल गई है।