मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
08-Dec-2025 12:19 PM
By Ranjan Kumar
Bihar News: रोहतास जिला के डेहरी से है, जहां डेहरी के गर्ल्स हाई स्कूल में बार-बालाओं का डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो डेहरी के रामारानी जैन बालिका उच्चतर विद्यालय का बताया जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके के लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या शिक्षा विभाग इसपर एक्शन लेगा?
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कई बार बालाएं डांसर स्कूल के मंच पर भोजपुरी के अश्लील गाने पर ठुमके लगा रही है हालांकि इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो एक दिसंबर का बताया जाता है।
बताया जाता है कि स्कूल के पास का ही एक बारात इस स्कूल परिसर में ठहरा हुआ था। इस दौरान बारातियों के मनोरंजन के लिए नाच पार्टी बुलाया गया था। जिसमें कई बार बालाएं स्कूल के मंच पर ही ठुमके लगाना शुरू कर दी। वायरल वीडियो में रामारानी जैन गर्ल्स हाई स्कूल का बोर्ड भी नजर आ रहा है।
साथ ही स्कूल की भूमि दानदाता स्व. रामारानी जैन की भी तस्वीर नजर आ रही है। अब सवाल उठता है कि स्कूल में बारात ठहरने का परमिशन कैसे दिया गया? अगर बारात ठहराई गई तो इस विद्या के मंदिर में बार बालाओं ने किस परिस्थिति में ठुमके लगाए। यह सब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।