बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
17-Jul-2025 09:26 AM
By First Bihar
Bihar News: सासाराम से बड़ी खबर आ रही है, जहां CBI ने यूनियन बैंक के मैनेजर विजय कुमार और क्लर्क विक्की कुमार को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों ने 3 लाख रुपये के मुद्रा लोन के लिए रिश्वत मांगी थी। इस कार्रवाई से रिश्वतखोरों में हड़कंप मच गया है।
यह घटना बुधवार शाम सासाराम के नगर थाना क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक शाखा में हुई है। शिकायतकर्ता रोशन चौरसिया ने CBI को सूचना दी थी कि बैंक मैनेजर विजय कुमार और क्लर्क विक्की कुमार 3 लाख रुपये के मुद्रा लोन को मंजूर करने के लिए 6 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं। CBI ने शिकायत की जांच के बाद जाल बिछाया। जैसे ही रोशन चौरसिया ने 6 हजार रुपये की रिश्वत दी, CBI की टीम ने दोनों को शाखा परिसर में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
CBI ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से बैंक कर्मचारियों और रिश्वतखोरों में हड़कंप मच गया है। पुलिस और CBI इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि अन्य संभावित संलिप्त लोगों का भी पता लगाया जा सके।
रिपोर्टर: रंजन कुमार