बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
15-Jul-2025 01:18 PM
By First Bihar
Bihar News: सासाराम से एक दुखद खबर आ रही है, यहां चेनारी थाना क्षेत्र के गुप्ता धाम शिवालय से जलाभिषेक कर लौट रहे 22 वर्षीय कांवरिया विक्रम कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें सासाराम सदर अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना सोमवार देर रात रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के गुप्ता धाम शिवालय की है। भोजपुर जिले के पिरो थाना क्षेत्र के बेचना बाल गांव निवासी 22 वर्षीय विक्रम कुमार (पिता का नाम; मुन्ना राम) सावन के पहले सोमवार को अपने परिजनों के साथ गुप्ता धाम गुफा में जलाभिषेक करने गए थे। रात में जंगल में विश्राम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार विक्रम ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की और उनके मुंह से झाग निकलने लगा था।
वहां जंगली इलाके में चिकित्सकीय सुविधा न होने के कारण कुछ परिजन झाड़-फूंक में उलझ गए, जिससे इलाज में देरी हुई। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद विक्रम को पहाड़ से नीचे उतारा गया और जैसे-तैसे सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण सीने में दर्द बताया जा रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस घटना के बाद युवक के गांव में मातम पसर गया है और उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्टर: रंजन कुमार, सासाराम, रोहतास