अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-Feb-2026 09:57 PM
By First Bihar
SASARAM: भोजपुरी सिंगर अंकुश और राजा ने आज वह कर दिखाया जो आजतक किसी भोजपुरी कलाकार ने नहीं किया। दरअसल भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान भोजपुरी सिंगर अंकुश ने मंच से ऐलान किया था कि वह अपने बड़े भाई राजा की शादी में 11 बहनों की शादी धूमधाम के साथ अपने घर से करवायेंगे। आखिरकार आज वह शुभ दिन आ ही गया।
अंकुश राजा ने आज अपने पैतृक गांव सासाराम स्थित नये घर में कुल 11 बहनों की शादी धूमधाम के साथ करवाई। राजा के तिलक के मौके पर यह भव्य आयोजन किया गया। शादी के बाद सभी 11 बहनों को पलंग, सोफा, फर्नीचर सहित कई घरेलू सामान गिफ्ट देकर खुशी-खुशी विदा किया। इस अनोखे शादी में भोजपुरी के सुपर स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव शामिल हुए। खेसारी लाल यादव ने अपने तरफ से 11 जोड़ों को 11 बाइक गिफ्ट के तौर पर दिया।
जिसे पाकर सभी 11 दूल्हे राजा खुशी से झूम उठे। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि उनकी शादी में खेसारी लाल शामिल होने पहुंचे हैं। खेसारी लाल ने सभी बहनों के पति को ऐसा गिफ्ट दिया कि उसकी चर्चा पूरे इलाके में होने लगी है। सभी को लाल रंग की बाईक खेसारी ने गिफ्ट में दिया। इस दौरान अंकुश-राजा ने बहनों के लिए गीत भी गाये वही खेसारी लाल यादव ने भी अपने स्वर दिये और अंकुश राजा की तारीफ करते वो थके नहीं।
उन्होंने कहा कि ऐसा भाई हर घर होना चाहिए। खेसारी लाल ने यह भी कहा कि जब उनका घर छपरा में बनकर तैयार हो जाएगा और जब वो गृह प्रवेश करेंगे तब वो भी इसी तरह बहनों की शादी धूमधाम के साथ अपने खर्चे से करवायेंगे। वही अंकुश राजा ने खेसारी लाल की भी जमकर तारीफ की । दोनों भाई ने कहा कि खेसारी भईया ने यहां आकर चार चांद लगा दिया है। उन्होंने अपनी तरफ से नवविवाहित 11 जोड़े को गिफ्ट के तौर पर बाइक दिया। जिसे पाकर दूल्हे राजा खूश हैं। पूरे इलाके में इस शादी की चर्चा हो रही है।