किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
07-May-2025 11:14 AM
By Ranjan Kumar
Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर के जरिए ले लिया है। सेना ने पहलगाम में मारे गए निर्दोष भारतीय लोगों की तेरहवीं पर उनके परिवारों के जख्म पर मरहम लगाने का काम किया है। भारतीय सेना के इस एक्शन से उन सभी परिवार के लोगों को खुशी है जिन्होंने पहलगाम हमले में अपनों को खोया है।
दरअसल, सासाराम के मनीष रंजन की पहलगाम आतंकी हमले में हत्या कर दी गई थी। बीती रात जब भारत ने पाकिस्तान पर बदले की कार्रवाई की तो आईबी ऑफीसर मनीष रंजन के परिवार के लोग तथा उनके चाहने वालों का सीना चौड़ा हो गया।
आईबी ऑफीसर मनीष रंजन के परिवार के सभी लोग पश्चिम बंगाल के झालदा गए हुए हैं। जहां उनका क्रिया कर्म चल रहा है। कल ही 13वीं का संस्कार बीता है और आज भारत की सेना ने पाकिस्तान पर मुकम्मल कार्रवाई की है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
परिवार के लोग तथा उनको चाहने वाले लोग काफी राहत महसूस किए हैं तथा कह रहे है कि अब मुकम्मल कार्रवाई चाहिए। पूरा POK और टुकड़े-टुकड़े में पाकिस्तान चाहिए, तभी उन लोगों के कलेजे को ठंडक मिलेगी।