ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
03-Oct-2019 07:43 AM
PATNA: राजधानी पटना में दो दिनों से बारिश तो रूकी है लेकिन राजेंद्र नगर के लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. 'जलकैदी' बने लोग कराह रहे हैं. राजेंद्रनगर मेन रोड, दिनकर गोलंबर और मैकडॉवल गोलंबर के पास जलजमाव में थोड़ी कमी आई है, लेकिन लिंक रोड में पानी की भयावह स्थिति अभी भी बरकरार है.
5 दिन बितने के बाद भी इलाके में चार से पांच फीट तक पानी लगा है. स्थिति और भी बदतर इसलिए है कि गंदे पानी में कई जानवर भी मरे पड़े हैं, जिसकी बदबू लोगों के जख्म पर नमक लगाने जैसी है.
राजेंद्रनगर के 6 B और 6 C रोड पर अभी तक कमर भर पानी है. वहीं बहादुरपुर और सैदपुर में सड़ा पानी अब महामारी का रूप ले रहा है. सड़े पानी की बदबू से लोग बेहाल हैं. राजेंद्रनगर इलाके में फंसे लोग पीने के बूंद-बूंद के लिए तरस गये हैं. वहीं प्रशासन अपने स्तर से राहत पहुंचाने की कोशिशों में लगा हुआ है, लेकिन लोगों की परेशानी जस की तस बनी हुई है.