Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा?
24-Sep-2019 10:14 AM
PATNA: देशभर के लोगों को प्याज की बढ़ती कीमतें रुला रहा है. प्याज की आसमान छूती कीमत ने आम लोगों के घरों का बजट बिगाड़ दिया है. देश के कई राज्यों में प्याज की कीमत 60-80 रुपये किलो तक पहुंच गई है.
‘भाव’ खा रहे प्याज ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. 15 से 20 रुपये किलो बिकने वाला प्याज आज 60 से 80 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्याज की बढ़ रही कीमतों ने रसोई का जायका ही बिगाड़ कर रख दिया है. राजधानी पटना के बाजारों में प्याज की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. यहां के मार्केट में प्याज की कीमतें 60- 80 रुपये किलो तक पहुंच गई हैं. जिससे आम लोग बेहाल हैं.
वहीं दिल्ली और मुंबई में भी 80 रुपये किलो तक प्याज के भाव पहुंच गये हैं. व्यापारियों के मुताबिक प्याज की कीमतें अभी कम नहीं होंगी. ख़बरों के मुताबिक पिछले साल के सूखे और इस बार मॉनसून की देरी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कई जगहों पर मूसलाधार बारिश की वजह से बड़े पैमाने पर प्याज की फसल भी बर्बाद हो गई है. लिहाजा मंडियों में प्याज की सप्लाई कम हो गयी है और कीमतें लोगों को रुला रही हैं.