Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत
30-Sep-2021 07:03 AM
PATNA : बिहार को दिल्ली से जोड़ने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की कार्ययोजना के एक्सटेंशन की है। दिल्ली से निकलकर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल वाले इलाके से बक्सर होते हुए पटना तक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनाने की कार्य योजना है लेकिन अब इसे विस्तारित करते हुए भागलपुर तक के ले जाने की तैयारी की गई है। बक्सर से दिल्ली के बीच बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से अब भागलपुर भी जुड़ जाएगा।
राज्य सरकार ने बक्सर से भागलपुर के बीच नई सड़क बनाने का निर्णय लिया है। सड़क बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति मिलने पर बक्सर भागलपुर सहित चार नई सड़कों को भारतमाला फेज-दो में जोड़ने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की ओर से सड़क एवं राजमार्ग परिवहन मंत्रालय के अपर सचिव को पत्र भेजा गया है। पिछले दिनों राज्य सरकार ने भारतमाला परियोजना-एक के तहत आठ सड़कों का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। इसी क्रम में मंत्री नितिन नवीन ने बीते दिनों केंद्र सरकार से बिहार की कुछ और सड़कों को भारतमाला फेज-दो में शामिल करने का अनुरोध किया था। केंद्र ने राज्य सरकार को चार और सड़कों का प्रस्ताव भेजने को कहा था।
बक्सर से भागलपुर एक्सप्रेस वे की लंबाई 350 किलोमीटर होगी। इसके अलावे नवादा-बरौनी-झंझारपुर लदनिया हाईवे 220 किलोमीटर, मांझी-बरौली-बेतिया-बगहा कुशीनगर हाईवे 215 किलोमीटर, और कहलगांव-कुरसेला -फारबिसगंज फोरलेन 120 किलोमीटर की लंबाई वाली सड़क होगी। बुधवार को उच्चस्तरीय विभागीय बैठक और फिर सीएम की सहमति मिलने पर केंद्र को विधिवत प्रस्ताव भेज दिया गया। चारों सड़कों को मिलाकर कुल 905 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। चारों सड़कें कम से कम फोर लेन की होंगी। वैसे एक्सप्रेस-वे छह या आठ लेन की भी हो सकती है।