ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

नशे में धुत सुगौली नगर पंचायत स्वच्छता प्रभारी गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि

मोतिहारी के सुगौली में नगर पंचायत के स्वच्छता प्रभारी पंकज कुमार को नशे की हालत में पुलिस ने गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

13-Oct-2025 04:52 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी के सुगौली से बड़ी खबर आ रही है, जहां पुलिस ने नगर पंचायत के स्वच्छता प्रभारी पंकज कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि स्वच्छता प्रभारी किराये के मकान में शराब पी रहे है। वो शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस बात की सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई की। 


सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसआई शंभु साह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तलाशी के दौरान पंकज कुमार को नशे की हालत में हिरासत में लिया। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां मेडिकल जांच में अल्कोहल सेवन की पुष्टि हुई। फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है।


मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट