Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
21-Jan-2025 12:16 PM
By First Bihar
School Closed in Bihar: बिहार में कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर से स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया जा रहा है। बिहार के पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने अगले दो तीन दिनों तक सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
पूर्वी चंपारण में ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने 8वीं तक की सभी कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया है। पूर्वी चंपारण में आगामी 23 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह से जुड़ी तैयारियां और बोर्ड द्वारा संचालित किए जाने वाली परीक्षा का संचालन इससे मुक्त रहेगा।
उधर, गोपालगंज में भी ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने आगामी 24 जनवरी तक 8वीं तक से सभी कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दिया है। यह आदेश जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए है। 8वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से साढ़े तीन बजे तक संचालित करने का निर्देश जिला प्रशासन की तरफ से सभी स्कूलों को दिया गया है।
बता दें कि बिहार में एक बार फिर से ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री गिरने और तेज पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने राज्य के 30 जिलों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से सचेत रहने की अपील की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का फैसला जिला प्रशासन ने लिया है।
मोतिहारी से सोहराब आलम और गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट...