Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
12-Jul-2025 07:02 PM
By FIRST BIHAR
Pm Modi Bihar Visit: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार में लगातार दौरे जारी हैं। इसी क्रम में वे आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी के गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं।
प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय, एसपी स्वर्ण प्रभात, और डीएम सौरभ जोरवाल गांधी मैदान पहुंचे। अधिकारियों ने सभा स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।
डीआईजी हरिकिशोर राय ने बताया कि प्रधानमंत्री की सभा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती होगी और लगभग 10,000 सुरक्षाकर्मी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। साथ ही, अन्य खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां भी निगरानी बनाए रखेंगी, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व कोई गड़बड़ी न कर सके।
डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जा रहा है। शहर में विभिन्न जगहों पर पार्किंग पॉइंट बनाए गए हैं, ताकि लोगों को असुविधा न हो। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम मानी जा रही है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी