Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
06-Sep-2025 07:41 AM
By First Bihar
Road Accident: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में अरेराज-बेतिया मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पहाड़पुर उच्च विद्यालय के समीप हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से तेज रफ्तार में जा रहे थे। उसी दौरान उनकी बाइक एक सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर पहुंची पहाड़पुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को एम्बुलेंस से मोतिहारी सदर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान अहिव कुमार के रूप में हुई है, जो पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरेया अहिर टोली का रहने वाला था। घायल युवक उसी गांव का बताया जा रहा है, जो मृतक का साला है। दोनों रिश्ते में जीजा-साला बताए जा रहे हैं।
परिजनों का कहना है कि, दोनों युवक बाजार से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। विष्णनाथ यादव, जो मृतक के दादा हैं, ने बताया कि रोज की तरह बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे कि अचानक यह हादसा हो गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया हमारे पास दो युवक सड़क हादसे में घायल होकर लाए गए थे, जिनमें से एक की मौत पहले ही हो चुकी थी। दूसरे की हालत गंभीर है, जिसे बेहतर इलाज के लिए SKMCH मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। पहाड़पुर पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट