ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

मोतिहारी: तालाब में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम

मोतिहारी के कछहा वार्ड में तालाब में नहाने के दौरान दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान श्याम कुमार (16) और रोहित (22) के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

29-Jul-2025 09:21 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत हो गई है। आस-पास के ग्रामीणों और गोताखोरों ने दोनों शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। जिसके बाद घर में चीख पुकार मच गया। घटना मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के कछहा वार्ड नम्बर दास की है, मृतक की पहचान मच्छहा गाँव निवासी अवधेश राम के इकलौते 16 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है वही दूसरे की पहचान उसी गाँव के रामाधार राम के 22 वर्षीय पुत्र रोहित के रूप में हुई है।


दोनों के शव को पुलिस क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है, घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त सिरहा मन में नहाने के लिए गया था, नहाने के दौरान दोनों अथाह पानी में चला गया और डूबने लगा, एक दूसरे को बचाने में दोनों डूब गए, जब तक स्थानीय गोताखोर जब तक दोनों को निकालते तब तक दोनों की मौत हो गई थी, हालाँकि परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


श्याम अपने पिता का इकलौता पुत्र था मृतक के परिजन ने बताया की श्याम अपने परिवार का इकलौता पुत्र था घर वाले बड़ी मन्नत के बाद उसे पाए थे इसलिए उसे कहीं जाने आने नहीं देते थे माँ बार बार यही का रो रही थी कि अब कौन  घर में आकर मुझसे खाना माँगेगा मुफ़स्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शशि सिंह ने बताया कि तालाब में नहाने के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है सूचना मिलने के साथ ही दोनों के शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगेकी कार्रवाई में जुटी है।